लुफ्थांसा की फ्लाइटको नहीं मिली हैदराबाद में उतरने की परमीशन 
देश

जर्मनी से हैदराबाद आ रही थी फ्लाइट, लेकिन लेना पड़ा यूटर्न, जानें क्या थी वजह

जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को लैंडिंग की परमीशन नहीं दिए जाने के कारण वापस लौटना पड़ा। भारत की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही एयरपोर्ट अफसरों ने फ्लाइट को वापस ले जाने का निर्देश दे दिया था।

यतीश श्रीवास्तव

हैदराबाद: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से हवाई यात्राओं को लेकर आए दिन कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो लोगों की चिंता बढ़ा रही है। अहमदाबाद हादसे के बाद थाइलैंड में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी तो वहीं केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। ऐसे ही लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक फ्लाइट आज सुबह हैदराबाद आ रही थी लेकिन उसे वापस लौटना पड़ा। हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को उतरने की अनुमति नहीं दी गई जिससे उसे यूटर्न लेना पड़ा।

बताया जा रहा है कि लुफ्थांसा की फ्लाइट को आज सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था। रविवार को फ्लाइट LH752 जर्मनी से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। हैदरादाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अफसर ने बताया कि फ्लाइट को यहां उतरने की इजाजत नहीं दी गई जिससे उसे वापस जर्मनी लौटना पड़ा।

फ्लाइट में बम की सूचना पर उठाया गया कदम

लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट ने कल जर्मनी से उड़ान भरी थी। आज सुबह उसे हैदराबाद इंटरनेशन एयरपोर्ट पर लैंड करना था। फ्लाइट भारतीय हवाई सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती इसे कुछ देर पहले ही प्लेन में बम की सूचना मिली। इस पर हैदराबाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्लेन को यहां लैंड करने की परमीशन नहीं दी। इसके बाद उसे तुरंत ही जर्मनी लौटना पड़ा। बाद में विमान की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विमान की जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला

लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान की हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग की परमीशन नहीं मिलने के बाद उसे वापस जर्मनी लौटाया गया। वहां फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद बम निरोधक दस्ते ने विमान की चेकिंग की लेकिन किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट भी हुई थी वापस

बीते दिन लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जानकारी के मुताबिक ड्रीमलाइनर 787-8 से संचालित ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 में तकनीकी खराबी की बात सामने आने पर डोवर के पास ही चक्कर काटने के बाद  फ्लाइट हीथ्रो लौट गई थी।

धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO