(डिज़ाइन फोटो)  
देश

Himachal Pradesh flood: हिमाचल में बादल फटने से भयंकर तबाही, 50 से ज्यादा लापता

Cloudburst in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई है। यहां निरमंड, मंडीऔर कुल्लू में बादल फट गया है। इस वजह से भारी तबाही हुई है। बादल फटने की वजह से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. करीब 50 से ज्यादा लापता है।

राहुल गोस्वामी

Himachal Shimla Landslide News:  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल के झाखारी इलाके में आज सुबह बादल फटने के बाद 50 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। इस बाबत उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि यहां सड़कें बह गयी हैं और इलाके में एक जल विद्युत परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया गया कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

मिली जालकारी के अनुसार यहां कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फट गए हैं। वहीं बादल फटने की वजह से यहां भारी तबाही हुई है। इसके चलते कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 50 से ज्यादा लापता है। 35 लोगों को सुरक्षित बचाने की भी खबर है।

आज बादल फटने की वजह से मंडी के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान को बंद कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर वहां के हालात की जानकारी लेते हुए केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।PM मोदी भी स्थिती का जायजा ले रहें हैं।

हिमाचल प्रदेश: मंडी ADM मदन कुमार ने दी बादल फटने पर जानकारी

पैदल चाल का हाल

एथलेटिक्स में मेन्स 20 किमी पैदल चाल में विकास सिंह 30वें स्थान पर रहे। उन्होंने 1 घंटा 22 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया। जबकि परमजीत सिंह बिष्ट (1:23:48) 37वें नंबर पर रहे। उनके अलावा अक्षदीप सिंह ने रेस पूरा नहीं किया।

NDRF की करीब 14 टीमें हिमाचल में तैनात

NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना पर बताया, "NDRF की करीब 14 टीमें हिमाचल में तैनात है। कुल्लू, मंडी, शिमला में बादल फटने की 3 घटनाएं सामने आई हैं। आज सुबह ही हमारी 2 टीमें मंडी के लिए तैनात की गई है। कुल्लू में भी बचाव कार्य जारी है। रामपुर में भी बादल फटा है, वहां 6 लोगों को बचाया गया है। 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग लापता हैं।"

हिमाचल के हालात पर PM मोदी रख रहे नजर

क्या बोले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर

आज हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "कुछ देर पहले मेरी मुख्यमंत्री सुक्खू से बात हुई, जानकारी मिली कि लगभग 50 लोग लापता है, 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। अलग-अलग जिलों में नुकसान हुआ है। रामपुर में भी बहुत नुकसान हुआ है वहां 19 लोग लापता हैं, मंडी में 9 लोग लापता हैं, 4 मकान क्षतिग्रस्त हैं। यह चिंता का विषय है।इस समय सरकार को दोष देना उचित नहीं है लेकिन पिछली आपदा के बाद इस बार मॉनसून के लिए जो तैयारियां होनी चाहिए थी उसमें थोड़ी कमी है।"

कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने दी जानकारी

बैठक के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

आज बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "अभी हमारी बैठक हुई है, सुबह करीब 4:40 बजे एक ही रेंज में 3-5 बादल फटे हैं। लगभग 50 लोग लापता हैं, 2 शव बरामद हुए हैं। अगले 36 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। सभी डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं, डिप्टी कमिश्नर, SDRF, NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। "

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का ट्वीट

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया कि , "शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला। NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूँ और राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री शाह ने हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से की बात

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादल फटने के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को केंद्रीय सहायता और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का समर्थन प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला