तेलंगाना में बाढ़ 
देश

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश ने ली 20 लोगों की जान, जानें अन्य राज्यों का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की 26 टीमें राहत कार्य में जुटी है। वहीं 14 और टीमों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है।

शानू शर्मा

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण तबाही का मंजर है। राज्य में 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हैं। दोनों राज्यों में माहौल खराब होने की वजह से आमजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राज्य का निचला इलाका जलमग्न हो गया है। जिसकी वजह से 99 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं 54 ट्रेनों के रास्ते बदल गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की 26 टीमें राहत कार्य में जुटी है। वहीं 14 और टीमों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। मौसम विभाग की ओर से आदिलाबाद, यादाद्री भुवनगिरी, विकाराबाद, निजामाबाद, राजन्ना सिरसिला, संगारेड्डी, कामारेड्डी और महबूबनगर जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दी है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा गुजरात में भी भारी ने तबाही मचा दी है। गुजरात में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए गृह मंत्रालय ने एक केंद्रीय टीम का गठन किया है। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक करेंगे। पीछले सप्ताह में लगातार बारिश की वजह से वडोदरा समेत कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई थी। जिसकी वजह से 30 लोगों की जान चली गई।

दिल्ली में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक पूरे सप्ताह दिल्ली में मानसून रहने की संभावना है। अगले 7 सितंबर तक दिल्ली में बारिश की दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भारी बारिश की संभावना है। IMD की ओर से इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के अगल-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव