बारिश के बाद नए संसद भवन में टपका पानी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली NCR में भारी बारिश; टपकी नए संसद भवन की छत, कांग्रेस और अखिलेश ने बनाया बीजेपी को निशाना

नए संसद भवन की लॉबी में पानी टपकने का वीडियो सामने आने के बाद पहले कांग्रेस ने केन्द्र सरकार और बीजेपी को टारगेट करते हुए 'लीक सरकार' करार दिया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर बीजेपी को निशाना बनाया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बुधवार से हो रही बारिश ने नए संसद भवन की डिजानिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर नए संसद भवन का एक वीडिया तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग की लॉबी में छत से पानी टपकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों के नेता बीजेपी और केन्द्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

नए संसद भवन की लॉबी में पानी टपकने का वीडियो सामने आने के बाद पहले कांग्रेस ने केन्द्र सरकार और बीजेपी को टारगेट करते हुए 'लीक सरकार' करार दिया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर बीजेपी को निशाना बनाया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने नए संसद भवन में पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा है कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहाँ पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।

पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने जनता का हवाला देते हुए बीजेपी पर कटाक्ष भी किया है। उन्होंने लिखा है कि "जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…"

संसद सचिवालय ने दी सफाई

वहीं इस मामले पर संसद सचिवालय ने एक बयान जारी करते हुए इसे मामूली फाल्ट बताया है। सचिवालय ने कहा कि ग्रीन पार्लियामेंट कॉन्सेप्ट के चलते पाकृतिक रोशनी के लिए कांच के गुंबद बनाए गए हैं। जिसमें लगा चिपकाने वाला पदार्थ हटने के चलते हल्का सा रिसाव हुआ है। इसे सही कर दिया गया है।

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज