नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर देश और प्रदेश में चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। राजनीतिक दलों (BJP) ने बैठकों और रैलियों में प्रचार करना शुरू कर दिया है। हर राजनितिक पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जोरों से तैयारियों में जूट गई है।
अब लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की जा रही हैं। जी हां ये भविष्यवाणियां है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कौन जीतेगा। इस बीच आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य (Guru Rambhadracharya) की भविष्यवाणी की चर्चा जोरों पर है। आइए जानते है इस बारे में विस्तार से...
जैसा कि हम सब जानते है अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में देश के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इसमें गुरु रामभद्राचार्य भी शामिल हुए। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद गुरु रामभद्राचार्य भावुक नजर आए। अभिषेक करने के बाद गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी मुलाकात की। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वास्तव में यह भविष्यवाणी सच होगी।
प्राण प्रतिष्ठा के खास मौके पर गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, मैं अभी भावुक हूं। आज मेरी स्थिति वही है जो भगवान राम के वनवास से लौटने पर वशिष्ठ जी की थी।''
इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव आसानी से जीतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। मोदी हमारा आशीर्वाद है, वो हमेशा खुश रहें।' गौरतलब हो कि गुरु रामभद्राचार्य पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।