देश

कांग्रेस उम्मीदवार भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप, काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा (Gujarat Election Result 2022) में कांग्रेस (Congress) को धूल चटाकर बीजेपी (BJP) ने सफलता हासिल की है। बीजेपी 182 में से 155 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की इस बड़ी कामयाबी के खिलाफ कांग्रेस की गांधीधाम सीट से उम्मीदवार भरत सोलंकी (Bharat Solanki) ने मतगणना केंद्र पर खुदकुशी (Suicide) करने की कोशिश की।

बीजेपी (BJP) ने गुजरात में कांग्रेस का नामोनिशान खत्म कर दिया है। बीजेपी 56 सीटों से आगे है, जबकि कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान हुआ है। 1995 से गुजरात में सत्ता में रहने वाली बीजेपी को गुजरात में पहली बार इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। पिछली बार बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। इसलिए कांग्रेस को बीजेपी को टक्कर देने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा लगता है कि भारी मतदान के कारण कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

इस चुनाव में मिल रही हार को देखते हुए गांधीधाम उम्मीदवार सोलंकी (Bharat Solanki) ने बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। यह आरोप लगाते हुए सोलंकी ने मतदान केंद्र में ही फांसी लगा ली और आत्महत्या का प्रयास किया। सोलंकी को उनके आसपास के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह