मथुरा में ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

मथुरा में हुआ बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली रूट बंद

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक और बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में मथुरा-वृदावन रेलखंड पर एक मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक दूसरे पर चढ़ गए हैं। वहीं, हादसे की वजह से दिल्ली-मथुरा ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया है।

अभिषेक सिंह

मथुरा: बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक और बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में मथुरा-वृदावन रेलखंड पर एक मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक दूसरे पर चढ़ गए हैं। गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह ही जनहानि नहीं हुई है, न ही कोई घायल हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक डीरेल हुई मालगाड़ी में कोयला लदा जा रहा था। वहीं, हादसे की वजह से दिल्ली-मथुरा ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिसके कारण करीब 15 से ज्यादा ट्रेनों को आस-पास के स्टेशनों पर रोका गया है। मौके पर ट्रैक मरम्मत और रूट क्लियरेंस का काम जारी है।

आपस में टकराकर पलटे डिब्बे

इस हादसे की जानकारी देते हुए आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी मथुरा से कोयला लेकर दिल्ली जा रही थी। इसमें इंजन समेत 59 डिब्बे थे। जैंत थाना क्षेत्र में इंजन अचानक पटरी से उतर गया। इसके बाद डिब्बे आपस में टकराकर पलट गए।

अप-डाउन ट्रैक हुए बाधित

उन्होंने आगे बताया कि आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मालगाड़ी में लदा कोयला ट्रैक पर फैल गया है। कई ओएचआई पिलर टूट गए हैं। अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया है। अब हमने ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। आगरा-दिल्ली रूट के साथ ही दिल्ली-आगरा रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे आने से रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। आगरा-दिल्ली इंटरसिटी के साथ ही एक दर्जन ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हैं। आगरा से मथुरा और मथुरा से पलवल के बीच एक दर्जन ट्रेनें खड़ी हैं।

हजारों यात्री परेशान

आगरा-दिल्ली रूट सबसे व्यस्त रेल रूट में से एक है। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने और ट्रैक बाधित होने के बाद कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। जिसके चलते हजारों के संख्या में यात्री परेशान हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर