सीएम चंद्रबाबू नायडू, फोटो - सोशल मीडिया  
देश

आंध्र प्रदेश वालों के लिए खुशखबरी, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने 38 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी; इन लोगों को मिलेगा लाभ

टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए के सत्ता में आने के बाद से अब तक सीएमआरएफ के तहत 23,418 लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए 281.38 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सीएम नायडू ने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य गरीबी मुक्त समाज बनाना है।

विकास कुमार उपाध्याय

अमरावती : आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए सीएम सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चिकित्सा उपचार के बाद वित्तीय बाधाओं का सामना कर रहे गरीब परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से संबंधित फाइल को मंजूरी दे दी है।

इस राहत कोष ते जरिए राज्य के 3,456 व्यक्तियों को लाभ मिलने वाला है, जसिके लिए राज्य सरकार ने 38 करोड़ रुपये जारी करने के लिए सहमति दे दी है। रविवार को उगादी के अवसर पर, आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने गरीबों की मदद करने का फैसला किया है।

अब तक CMRF के तहत इतने लोगों को मिला है लाभ

टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए के सत्ता में आने के बाद से अब तक सीएमआरएफ के तहत 23,418 लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए 281.38 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सीएम नायडू ने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य गरीबी मुक्त समाज बनाना है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस विजन के तहत वे पी-4 पहल की शुरुआत कर रहे हैं। सीएम ने कामना की कि श्री विश्ववसु नाम संवत्सर उगादि उत्सव लोगों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आए। बयान में कहा गया कि राज्य सरकार ने विजयवाड़ा के तुम्मलापल्ली कलाक्षेत्रम में उगादि समारोह का आयोजन किया, जिसमें सीएम नायडू ने भाग लिया।

इन विभागों के पंचांग हुए जारी

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विशेष प्रार्थना की और पद्म श्री पुरस्कार विजेता मदुगुला नागफनी शर्मा द्वारा आयोजित पंचांग श्रवणम (वर्ष के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणियां) में भाग लिया। सीएम ने टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम), कृषि विभाग और बागवानी विभाग के पंचांग भी जारी किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राज्य सांस्कृतिक विभाग के वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर का अनावरण किया।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं अद्वितीय हैं और उन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। इतिहास को भूलना मतलब अपनी पहचान खोना है। बयान में कहा गया कि उगादि हमें पचड़ी (एक पारंपरिक उत्सव का व्यंजन) और पंचांग श्रवणम की याद दिलाता है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज