Photo:Twitter 
देश

कोलकाता में बेल्जियम चॉकलेट से बनाई गई दुर्गा माता की मूर्ति, विसर्जन के बाद ‘मिल्कशेक' वंचित बच्चों को मिलेगा

आसिफ सईद

कोलकाता: कोलकाता (Kolkata) की एक मशहूर बेकरी श्रंखला ने 25 किलोग्राम चॉकलेट (Chocolate) की दुर्गा माता (Goddess Durga) की मूर्ति बनाई है, जिसका शुक्रवार को विजयादशमी के बाद दूध में विसर्जन किया जाएगा और फिर उससे बने ‘मिल्कशेक' को वंचित बच्चों में बांटा जाएगा।

बेकरी के एक प्रवक्ता ने बताया कि, बेल्जियम चॉकलेट से बनी चार फुट ऊंची देवी दुर्गा की हाथ से बनी मूर्ति ने पूजा के दिनों में पार्क स्ट्रीट में बने उनके मंडप में लोगों को काफी आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि उत्तरी कोलकाता में कुम्हारों के केन्द्र कुम्हारटोली में जाकर काफी जानकारी बटौरने के बाद शेफ विकास कुमार और उनकी टीम ने एक सप्ताह से अधिक समय में इसे तैयार किया।

टीम ने ‘कोको बटर' का इस्तेमाल उसका आधार ठोस बनाने और मूर्ति पर से दरारें छुपाने के लिए किया। उन्होंने कहा, ‘‘ विजयादशमी के बाद मूर्ति का दूध में विसर्जन किया जाएगा और उससे बने ‘मिल्कशेक' को मध्य कोलकाता के वंचित बच्चो में बांटा जाएगा। यह पहल पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार में ‘बेकरी' का एक योगदान है।''

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला