PVC Aadhaar Card, इमेज-सोशल मीडिया 
देश

महंगा हुआ आधार कार्ड बनवाना, जेब से कितने रुपए लगेंगे अब?

Aadhaar Card News: UIDAI ने आधार PVC कार्ड की कीमत बढ़ाई है। अब लोगों को इसे बनवाने के लिए 25 रुपये ज्यादा देने होंगे। अब 50 रुपये की जगह 75 रुपये शुल्क लग रहे हैं। नई फीस एक जनवरी से लागू है।

रंजन कुमार

PVC Aadhaar Card: भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने PVC Aadhaar Card की फीस बढ़ा दी है। पहले ATM जैसा आधार कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये फीस लगती थी। अब इसकी कीमत बढ़ गई है। अब लोगों को PVC कार्ड बनवाने के लिए 75 रुपये देने होंगे। नई कीमत 1 जनवरी से लागू हो गई है। वैसे, इसे ऑर्डर करने की प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है।

आधार पीवीसी कार्ड, myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस आधार नंबर चाहिए होता है। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर आ जाएगा। आधार कार्ड में दिए गए पते पर ही आधार पीवीसी कार्ड भेजा जाएगा।

पहली बार शुल्क बढ़ाया गया

UIDAI ने आधार पीवीसी कार्ड का शुल्क 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया है। इस नई कीमत में टैक्स और डिलीवरी चार्ज शामिल हैं। बता दें, 2020 में यह सर्विस शुरू होने के बाद पहली बार इसका शुल्क बढ़ाया गया है। आधार पीवीसी कार्ड, प्लास्टिक का बना आधार कार्ड होता है, जिसे आसानी से जेब में रख सकते हैं। यह दिखने में ATM कार्ड जैसा लगता है। कागज वाले आधार कार्ड से ज्यादा टिकाऊ होता है। आसानी से फटता नहीं है। इस कार्ड में सुरक्षा के अतिरिक्त फीचर्स होते हैं। यह कार्ड बिल्कुल आपके रेगुलर आधार लेटर और ई-आधार डॉक्यूमेंट की तरह ही मान्य है।

घर पर आएगा PVC Aadhaar Card

ऑनलाइन ऑर्डर करने के कुछ दिन बाद PVC Aadhaar Card आपके घर आ जाता है। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद UIDAI प्रिंटेड पीवीसी कार्ड को 5 वर्किंग डेज में इंडिया पोस्ट को भेज देता है। इसके बाद कार्ड को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आधार डेटाबेस से जुड़े पते पर डिलीवर किया जाता है। डिलीवरी का समय आपके लोकेशन के आधार पर सामान्य डाक समय जितना होता है। मतलब जितने समय में स्पीड पोस्ट आपके लोकेशन तक कोई पार्सल पहुंचाने में लेता है। उतने समय में वह पीवीसी आधार कार्ड भेज देगा।

कैसे ऑर्डर करें?

  • आप myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप के माध्यम से PVC Aadhaar card ऑर्डर कर सकते हैं।
  • आपको पोर्टल पर जाने के बाद पहले लॉगइन करना होगा।
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद Login With OTP पर क्लिक कर दें।
  • यह करते ही आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। वह डालकर लॉगइन करें।
  • फिर Order PVC Aadhaar Card पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी पर्सनल डिटेल स्क्रीन पर आएगी।
  • आगे बढ़ने के लिए नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • फिर पेमेंट करें और पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर हो जाएगा।
  • आप घर बैठे ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। यह तरीका बहुत आसान है। ​

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें