Highlights:
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से छुट्टी दे दी गई है।
मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गए थे।
एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में उनका इलाज और मेडिकल जांच की गई।
Jagdeep Dhankhar Health Update: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य में सुधार के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें बुधवार को सुबह की सैर के दौरान अचानक चक्कर आने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया गया कि वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे थे। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें घर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने शुरुआती जांच की। उनकी स्थिति को देखते हुए बाद में एंबुलेंस से एम्स ले जाया गया। यहां कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में उनका इलाज और जरूरी मेडिकल जांच की गई।
दरअसल, बुधवार को सुबह टहलते समय जगदीप धनखड़ अचानक बेहोश हो गए थे। वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें घर लेकर पहुंचे। वहां ILBS की टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए।
शुरुआती जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से एम्स ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया, जहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला। अब परिवार के सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जगदीप धनखड़ की पिछले दो वर्षों में कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। हालांकि, इस बार बेहोश रहने की अवधि पहले के मुकाबले ज्यादा बताई गई है।
मार्च में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी।
बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जून 2025 में नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान भी तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश हो गए थे। इसके अलावा इसी साल जनवरी में घर पर भी उनके दो बार बेहोश होने की जानकारी सामने आई थी।
जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा देने का फैसला उस समय भी चर्चा में रहा था।