राहुल गांधी- बसवराज पाटिल मुरुमकर (डिजाइन फोटो) 
देश

मराठवाड़ा के बड़े चेहरे बसवराज पाटिल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, BJP में शामिल हो कर दे सकते हैं एक और बड़ा झटका

अक्सा अंसारी

लातूर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर (Former Maharashtra Minister Basavaraj Patil Murumkar) ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह दावा किया। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  

बसवराज पाटिल साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभिमन्यु पवार से हार गए थे। कांग्रेस नेता अभय सालुंके ने बताया कि उनके पार्टी छोड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह 2019 के चुनाव में हारने के बाद से जनता के साथ संपर्क में नहीं थे।

कौन है बसवराज पाटिल 

लिंगायत समुदाय के नेता बसवराज पाटिल मूल रूप से उस्मानाबाद तालुक के उमरग्या के मुरूम के रहने वाले है। राजनीतिक हलकों में बसवराज पाटिल को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के बेटे के रूप में जाना जाता है। वह कांग्रेस के वफादार रहे चुके है और औसा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2009 और 2014 में औसा से दो बार चुनावी जीती हासिल की थी। 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर (डिजाइन फोटो)

क्या भाजपा में शामिल होंगे पाटिल?

विधायक के पहले ही कार्यकाल में कांग्रेस ने उन्हें राज्य मंत्री का पद दिया था। हालांकि, 2019 विधानसभा चुनाव में अभिमन्यु पवार से हार के बाद ऐसी चर्चा थी कि बसवराज पाटिल को कांग्रेस में कुछ हद तक दरकिनार कर दिया गया था। बसवराज पाटिल लंबे समय से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक रहे है। इसके लिए उन्होंने काफी पहले से ही प्रचार शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि बसवराज पाटिल धाराशिव लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते है। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि बसवराज पाटिल बीजेपी से बुलावे का इंतजार कर रहे है। बड़ी सम्भावना है कि वे मंगलवार को भाजपा में जाने की घोषणा कर सकते है। 

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

Agra : ताजमहल की खूबसूरती पर लापरवाही का दाग! ASI की निगरानी पर उठे सवाल