फाइल फोटो: भारतीय सेना के जवान [स्रोत: सोशल मीडिया] 
देश

अखनूर में 27 घंटे चला एनकाउंटर: सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, गोली लगने से डॉग फैंटम शहीद

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना और आतंकियों के बीच लगभग 27 घंटे तक मुठभेड़ चली है, जिसमे सेना ने एनकाउंटर करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है और इसी बीच गोली लगने से सेना का खोजी डॉग फैंटम शहीद हो गया है।

प्रतीक मिश्रा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना ने 27 घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद कुल तीन आतंकियों को मार गिराया है। जिसमे से एक आतंकी का शव कल बरामद हो चूका था, तो वहीं दो आतंकियो के शव आज बरामद कर लिए गए है।

सेना और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ की शुरुआत कल सेना की एम्बुलेंस पर हुई फायरिंग से मानी जा रही है। सैन्य एम्बुलेंस पर हमला करने के बाद तीन आतंकी जंगलो को जाकर छिप गए थे, जिसके बाद सेना ने उन्हें खोजने के लिए पुरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया था।

सर्च अभियान के दौरान ही सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में सेना के डॉग फैंटम को भी गोली लगी, जिससे फैंटम के शहीद होने की बात सामने आई है। फैंटम एक काबिल डॉग था, जो सेना के लिए बहुत मददगार साबित होता था, अखनूर के एनकाउंटर में भी फैंटम की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

फैंटम कई किलोमीटर तक चलकर सर्च अभियान में सेना का साथ देता था, इतना ही नहीं वह एक समझदार और एक्टिव डॉग था। फैंटम आतंकियों का सुराग जुटाने में सेना के लिए बेहद जरुरी था, उसकी सूंघने की क्षमता और उसके सुनने-समझने का हुनर उसे एक श्रेष्ठ खोजी डॉग बनाता था। इस घटना में फैंटम के शहीद होने से सेना को उसकी कमी जरूर खलेगी।

बता दें कि सोमवार को अखनूर के बट्टल इलाके में आतंकियों ने सेना की एम्बुलेंस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। जिसके बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में छिप गए थे, लेकिन वह भारतीय सेना की तेज़ निगाहो से नहीं बच पाए और सेना ने तीनो आतंकियों को एक-एक कर ढूंढा और मार गिराया।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा