रामोजी राव का निधन 
देश

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह निधन

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया है।उन्होंने आज सुबह 4:50 बजे अंतिम सांस ली।

राहुल गोस्वामी

हैदराबाद: तेलंगाना से मिली बड़ी खबर के अनुसार हैदराबाद ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया है। मिली जानकारी के नुसार रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 4:50 बजे अंतिम सांस ली। खबर है कि वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें खराब स्वास्थय  के चलते बीते 5 जून से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली

मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव 88 वर्ष के थे। रामोजी समूह के चैनल में से एक ईटीवी तेलंगाना के अनुसार राव बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर ले जाया गया।

जानकारी दें कि, चेरूकुरी रामोजी राव जिन्हे देश रामोजी राव के नाम से जानता है, आज सुबह हैदराबाद में उनका निधन हो गया है। रामोजी का जन्म 16 नवम्बर 1936 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार में हुआ था।

रामोजी राव आज देश के जाने माने-माने व्यवसायी और मीडिया महारथी थे। इतना ही नही रामोजी राव को भारत का रुपर्ट मर्डोक भी कहा जाता था। वे रामोजी ग्रुप के चैयरमैन थे।जानकारी हो कि, रामोजी ग्रुप में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियों रामोजी फिल्म सिटी, मार्गदर्शी चिटफंड, ईनाडू तेलुगु अखबार, ईटीवी नेटवर्क, प्रिया फूड्स, डॉल्फिन हॉटल्स, उषाकिरण मूवीज आदि भी शामिल है। रामोजी ग्रुप का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।बता दें कि,  रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कई सौ एकड़ में फैली हुई है और यहां  अब तक हजारों फिल्‍मों की शूटिंग हो चुकी है।

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM