देश

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी का छापा, मंडप छोड़ भागा दुल्हा- VIDEO

ईडी को महादेव बेटिंग ऐप मामले के आरोपियों के फेयर माउंट होटल में रुके होने की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर ईडी की टीम ने होटल में दबिश देकर छापेमारी की।

मनोज आर्या

जयपुर: राजस्थान के जयपुर स्थित होटल फेयर माउंट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रेड की। महादेव बेटिंग ऐप केस में छत्तीसगढ़ रायपुर की ईडी टीम ने ये कार्रवाई की है। ईडी को महादेव बेटिंग ऐप मामले के आरोपियों के फेयर माउंट होटल में रुके होने की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर ईडी की टीम ने होटल में दबिश देकर छापेमारी की। ईडी के अनुसार इस केस में वांछित सौरभ आहूजा जयपुर में चोरी छिपे शादी कर रहा था। ईडी चाहती थी कि सौरभ को फेरे होने के बाद पकड़ा जाए। इस वजह से बुधवार सुबह रेड की। उधर, सौरभ को पता लग गया था कि ईडी उसे पकड़ने पहुंच चुकी है। ऐसे में वो होटल से फरार हो गया। इस केस में प्रणवेंद्र समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। उन्हें फ्लाइट से ही रायपुर लेकर गए हैं। ईडी ने सौरभ की दुल्हन से भी पूछताछ की कोशिश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वर-वधू पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की गई।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत