जयराम रमेश (कांग्रेस महासचिव ) 
देश

जयराम रमेश ने अमित शाह पर जिलाधिकारियों को धमकाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने रविवार को शाम 7 बजे तक कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उस दावे को लेकर विवरण मांगा है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि निवर्तमान गृह मंत्री जिला अधिकारियों/कलेक्टरों को फोन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने इनमें से 150 से बात की है। यह खुलेआम और निर्लज्ज धमकी है जो दिखाती है कि भाजपा कितनी हताश है।

किर्तेश ढोबले

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दिए गए सार्वजनिक बयान को लेकर जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता ने एक जून को कहा था कि मतगणना से दो दिन पहले गृहमंत्री ने 150 कलेक्टर को कॉल किया और उन्हें धमकाया है। आयोग ने रमेश को आगे की कार्रवाई के लिए 2 जून शाम तक उनके बयान से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी और विवरण मांगा है।

चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने रविवार को शाम 7 बजे तक कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उस दावे को लेकर विवरण मांगा है। साथ ही आयोग ने रमेश के पोस्ट का हवाला दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि निवर्तमान गृह मंत्री जिला अधिकारियों/कलेक्टरों को फोन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने इनमें से 150 से बात की है। यह खुलेआम और निर्लज्ज धमकी है जो दिखाती है कि भाजपा कितनी हताश है। यह स्पष्ट हो जाए कि लोगों की इच्छा की जीत होगी, और चार जून को मोदी, शाह और भाजपा बेदखल हो जाएंगे। इंडिया जनबंधन की जीत होगी। अधिकारियों को किसी भी दबाव में नहीं आना चाहिए और संविधान को कायम रखना चाहिए। वे निगरानी में हैं।

जयराम रमेश ने क्या कहा था

जयराम रमेश ने बीते एक जून को एक्स पोस्ट में कहा था कि निवर्तमान गृह मंत्री आज सुबह से ज़िला कलेक्टर्स से फ़ोन पर बात कर रहे हैं। अब तक 150 अधिकारियों से बात हो चुकी है। अधिकारियों को इस तरह से खुल्लमखुल्ला धमकाने की कोशिश निहायत ही शर्मनाक है एवं अस्वीकार्य है। याद रखिए कि लोकतंत्र जनादेश से चलता है, धमकियों से नहीं। उन्होंने यह भी लिखा था कि जून 4 को जनादेश के अनुसार नरेन्द्र मोदी, अमित शाह व भाजपा सत्ता से बाहर होंगे एवं INDIA जनबंधन विजयी होगा। अधिकारियों को किसी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहिए व संविधान की रक्षा करनी चाहिए। वे निगरानी में हैं।

एग्जिट पोल को बताया फर्जी

जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को भी फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 सीट मिलने वाली है। एग्जिट पोल के आंकड़े झूठे है, क्योंकी नरेंद्र मोदी और अमित शाह मनोवैज्ञानिक खेल खेल रहे है।

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर