File Pic  
देश

'हलाल नहीं, बल्कि झटके का मांस खाएं', गिरिराज सिंह की हिंदुओं को सलाह

शुभम सोनडवले

बेगूसराय. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रविवार को कहा कि हिंदुओं (Hindus) को हलाल मांस (Halal Meat) खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ 'झटके' का मांस (Jhatka Meat) खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बाबत अपील की और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' भ्रष्ट नहीं करेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।" उन्होंने कहा, “(जानवर को वध करने का)हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) 'बलि' देते हैं, तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए, उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए।"

उन्होंने ऐसे बूचड़खाने स्थापित करने की जरूरत बताई जहां पशु का वध झटके के जरिए हो और केवल झटका मांस बेचने वाली दुकानें हों। कुछ हफ्ते पहले, सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर उन खाद्य उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी जिन पर "हलाल" लेबल लगा हो। एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने संसद में हालिया सुरक्षा चूक मामले पर देर से प्रतिक्रिया देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा।

भाजपा नेता ने सुरक्षा में सेंधमारी को बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से जोड़ने के लिए गांधी की आलोचना की। सिंह ने दावा किया, " यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के प्रति सहानुभूति जताई हो। पहले भी, उन्होंने उन लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी जिन्होंने जेएनयू परिसर के अंदर राजद्रोही नारे लगाए थे।" (एजेंसी)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां