MP Assembly Election 2023 
देश

डुमरी उपचुनाव में NDA की हार की हार, भारी मतों से जीती INDIA की उम्मीदवार बेबी देवी

किर्तेश ढोबले

गिरिडीह: गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट () पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ( Baby Devi) ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।

बेबी देवी झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं, जिनकी अप्रैल में मृत्यु होने के कारण डुमरी सीट पर उपचुनाव हुआ है। बेबी देवी ने अपनी जीत को महतो के प्रति 'सच्ची श्रद्धांजलि' करार दिया। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था। कुल 2.98 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने वोट डाले थे। 

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं