प्रदूषण के बीच बेस्ट है ये ड्रिंक (सौ.,सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण में आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा ये ड्रिंक, जानिए इसे बनाने का तरीका

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए घरेलू उपाय को अपनाना जरूरी है। इस दौरान सर्दी-खांसी और गले की खराश के मामले देखते हुए आप एक ड्रिंक बनाकर पी सकते है। यह बीमारियों के बीच इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है।

दीपिका पाल

Delhi Pollution Drink: राजधानी दिल्ली इन दिनों प्रदूषित हवा की चपेट में चल रही है जहां पर सांस लेना दूर यहां पर दिल्लीवासियों के लिए रहना भी मुश्किल होता जा रहा है। इस जहरीले वातावरण में कई बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा पनप रहा है। इतना ही नहीं यहां पर हवा की गुणवत्ता का स्तर 400 के पार हो रहा है। इस बीच प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए घरेलू उपाय को अपनाना जरूरी है। इस दौरान सर्दी-खांसी और गले की खराश के मामले देखते हुए आप एक ड्रिंक बनाकर पी सकते है। यह बीमारियों के बीच इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। यहां प्रदूषण में खुद को बूस्ट रखने के लिए आप घर में आसानी से यह एनर्जी ड्रिंक बना सकते है।

जानिए कैसे बनाएं एनर्जी ड्रिंक

यहां पर प्रदूषण से बचाव करते हुए आप इन चीजों के साथ ड्रिंक तैयार कर सकते है।

एक कप दूध, एक चुटकी हल्दी, एक छोटा टुकड़ा अदरक और तीन से चार काली मिर्च।

बनाने का तरीका

यहां पर इन सभी सामग्रियों के साथ आप इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक बना सकते है जो इस प्रकार है... एक कप दूध को पैन में डाल दें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी डालें। एक छोटा टुकड़ा अदरक और थोड़ी काली मिर्च डालकर उबाल लें। फिर इसे गरमा गरम पिएं।

ड्रिंक पीने से मिलते है फायदे

यहां पर ड्रिंक का सेवन करने से आपको कई सारे फायदे मिलते है जो इस प्रकार है..

1- हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो सूजन को कम करता है, संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2- अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है। काली मिर्च में विटामिन सी होता है यह भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह ड्रिंक शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है। इससे श्वसन तंत्र को भी आराम मिलता है।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार