रान्या राव  
देश

रान्या राव सोना तस्करी मामले में बड़ी खबर, एक व्यापारी को किया गिरफ्तार, साथ में था शामिल

Ranya Rao Case: तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने में कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव की कथित तौर पर मदद करने के आरोप में एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गोस्वामी

बेंगलुरु: तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने में कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव की कथित तौर पर मदद करने के आरोप में एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बेल्लारी निवासी व्यापारी से मामले के संबंध में पूछताछ की गई जिसके बाद उसे बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं सूत्रों के अनुसार साहिल जैन पर तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने तथा बिक्री से प्राप्त राशि को बांटने में राव की सहायता करने का आरोप है। बता दें कि, कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलों पर सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने अपना आदेश आज यानी 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया था। वहीं आज इस बाबत फिर सुनवाई होगी। हालांकि इससे पहले उनकी जमानत अर्जी दो बार ठुकराई भी जा चुकी है। एक बार निचली अदालत ने और दूसरी बार विशेष आर्थिक अपराध अदालत उनकी जमानत अर्जी खारिज की है।

बता दें कि, रान्या ने सोने की खरीद के लिए हवाला चैनलों का उपयोग करने की बात स्वीकार की है।इस बाबत अभियोजन पक्ष की मानें तो, अभिनेत्री रान्या राव ने सोने की खरीद के लिए हवाला का उपयोग करने की बात स्वीकार की है, जो उनके खिलाफ मामले को और भी मजबूत करता है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रैंक के अधिकारी के। रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या के पास से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन मार्च को दुबई से लौटते समय 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। इसके बाद उनके आवास पर तलाशी ली गई, जहां अधिकारियों ने 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की। इस मामले में रान्या राव और होटल व्यवसायी तरुण राजू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें