देश

सराहनीय! मध्य प्रदेश में DNLU यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को मिलेगी छुट्टियां

वैष्णवी वंजारी

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी ने ऐसा फैसला लिया है जिसकी चर्चा अब पुरे देश में हो रही है। जी हां दरअसल मध्य प्रदेश के एक यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को मासिक धर्म यानी मंथली पीरियड्स में छुट्टियां देने का फैसला लिया है। जी हां मध्य प्रदेश में जबलपुर की धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DNLU) ने छात्राओं को मासिक धर्म की छुट्टी देने का फैसला किया है। यूनिवर्सिटी ने अगस्त महीने से शुरू होने वाले नए सत्र से छात्राओं के लिए मासिक धर्म अवकाश का आदेश जारी किया है। आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी क्या है... 

लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी

इस बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. शैलेश एन हादली की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट बार एसोसिएशन की ओर से कई दिनों से छात्रों को मासिक धर्म की छुट्टी देने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब इस मांग को ध्यान में रखते हुए हमने अपने डीन स्टूडेंट वेलफेयर के माध्यम से इस सेमेस्टर से छुट्टी देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि ये छुट्टियां हर सेमेस्टर में सभी छात्रों को सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दी जाने वाली छह छुट्टियों का हिस्सा होंगी। साथ ही लड़कियां मासिक धर्म के दौरान इन छुट्टियों का फायदा उठा सकती हैं। इस तरह लड़कियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

गलतफहमियां भी दूर होंगी

इसी संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीएनएलयू के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि 'पीरियड अवकाश से न केवल छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में मदद मिलेगी, बल्कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां भी दूर होंगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जरूरतों को स्वीकार करना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा कि यह पहल समग्र शैक्षिक अनुभव को भी बढ़ाएगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट