प्रवेश वर्मा और पीएम मोदी, फोटो - सोशल मीडिया 
देश

Delhi New CM: इस वजह से प्रवेश वर्मा नहीं बन सकते हैं सीएम, यहां फंस रहा पेंच

Delhi New CM: भाजपा शुरू से ही लगातार विपक्षी नेताओं पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाती रही है। लेकिन अब इस बार भाजपा दिल्ली में प्रवेश वर्मा को सीएम बनाई, तो विपक्षी नेता भाजपा पर हमला बोलेंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होना है। सीएम बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अंदर बैठकों का दौर चल रहा है। इसमें प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन प्रवेश वर्मा के खिलाफ कुछ बातें हैं, जिसकी वजह से उन्हें हटाया भी जा सकता है।

इसी वजह से भाजपा हर कदम सोच समझकर उठा रही है। भारतीय जनता पार्टी आज शाम या कल तक दिल्ली के नए सीएम पर फैसला ले सकती है। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई महिला चेहरा भी सामने आ सकता है।

पूर्व सीएम के बेटे हैं प्रवेश वर्मा

भाजपा शुरू से ही लगातार विपक्षी नेताओं पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाती रही है। लेकिन अब इस बार भाजपा दिल्ली में प्रवेश वर्मा को सीएम बनाई, तो विपक्षी नेता भाजपा पर हमला बोलेंगे। क्योंकि, प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे हैं और फिलहाल नई दिल्ली सीट से विधायक हैं।

ऐसे में बीजेपी नहीं चाहेगी कि विपक्ष को दिल्ली में भाई-भतीजावाद पर बोलने का मौका मिले। हालांकि नई दिल्ली सीट जीतने के बाद उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी प्रवेश वर्मा को सीएम बना सकती है। प्रवेश वर्मा दिल्ली में बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे हैं और आम आदमी पार्टी का मुखर विरोध करते रहे हैं। यही वजह है कि उनके नाम की खूब चर्चा हो रही है।

भाजपा का अगला टार्गेट है मिशन बिहार

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी है। प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से आते हैं और बिहार में जाट समुदाय नहीं है। भाजपा की नजर ऐसे चेहरे पर है जो बिहार में पार्टी को बड़ा फायदा दिला सके। भाजपा इस बार वैश्य चेहरे को आगे लाने की कोशिश में है ताकि दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में पार्टी को बड़ा फायदा मिल सके। अब अगर बीजेपी ऐसा करती है तो प्रवेश वर्मा का बाहर होना तय है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह