फोटो- AI 
देश

अगले 48 घंटे भारी, दिल्ली-UP समेत इन 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज! 27 मार्च को यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश व आंधी का अलर्ट। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा बादलों का डेरा।

अर्पित शुक्ला

Weather Update Today 27 March:  दिल्ली और एनसीआर में मौसम फिर से बदल गया है और 26 मार्च को आंधी-बारिश के बाद आज, 27 मार्च को भी राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में उत्पन्न विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की चेतावनी दी थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और चंडीगढ़ में 26 और 27 मार्च को, पंजाब में 26 और 28 मार्च को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को, और राजस्थान में 28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 27 मार्च को और पश्चिमी राजस्थान में 26-27 मार्च को बिजली कड़कने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

27 मार्च का मौसम अलर्ट

27 मार्च को पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में छिटपुट बारिश होने का अलर्ट है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 27 मार्च को घने बादल होंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर के बाद दिल्ली एनसीआर में बारिश और तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद में 26 और 28 मार्च को बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च को, उत्तराखंड में 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

29 और 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में फिर से बारिश का नया दौर शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिजली चमकने, बादल गरने के साथ बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च के दौरान, राजस्थान में 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इन दिनों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन