दिल्ली में आज प्रदर्शन सौजन्य-IANS
देश

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

CJP Protest Jantar Mantar Protest: CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार सुबह जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन का ऐलान किया। दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की आशंका है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • दिल्ली में आज फिर अजिंक्य शिंदे के नेतृत्व में कॉकरोज जनता पार्टी जंतर-मंतर पहुंचेगा।

  • दिल्ली में 30 जगहों पर ट्रैफिर डायवर्जन किया गया है।

  • CJP तब तक नहीं रुकेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।

CJP Protest Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और वे रविवार को फिर जंतर-मंतर लौटेंगे।

CJP ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर एक और विरोध प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा की। इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में संभावित ट्रैफिक पाबंदियों के बारे में चेतावनी जारी की।

अजिंक्य शिंदे ने संभाला मोर्चा

शनिवार के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों, एक्टिविस्ट और राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि संगठन इस कार्रवाई के बावजूद पीछे नहीं हटेगा।

अजिंक्य शिंदे ने कहा, "सरकार ने शायद सोचा होगा कि आज हिरासत में लिए जाने के बाद हम घर चले जाएंगे। मोदी और शाह द्वारा दिखाया गया यह डर बताता है कि हमने आधी लड़ाई तो पहले ही जीत ली है।"

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे

CJP के प्रमुख नेताओं के अभी भी हिरासत में होने के बावजूद, विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिंदे ने घोषणा की, "आप चाहे कितने भी लोगों को हिरासत में ले लें, हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक कि सबसे बड़े गद्दार और देश-विरोधी, ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा नहीं दे देते। हम कल सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर वापस आएंगे।"

उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। ​​शिंदे ने आग्रह किया, "बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों, और दिल्ली पुलिस आपको जहां भी रोके, वहीं अपना विरोध प्रदर्शन करें।"

जवाबदेही तय होने तक नहीं रूकेगा प्रदर्शन

CJP ने कहा कि जब तक वोटर लिस्ट से 13 करोड़ मतदाताओं के नाम कथित तौर पर हटाने और उनमें हेरफेर करने के मामले में जवाबदेही तय नहीं हो जाती, तब तक देश भर में सविनय अवज्ञा आंदोलन और सड़क पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

CJP के प्रतिनिधियों ने शनिवार के प्रदर्शनों के दौरान संगठन के नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में "अघोषित आपातकाल" लागू किया गया था।

दिल्ली को छावनी में बदल दिया

भारी सुरक्षा तैनाती और पाबंदियों की आलोचना करते हुए, शिंदे ने आरोप लगाया कि दिल्ली को "छावनी या किले" में बदल दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि 15,000 से अधिक लोग जिनमें छात्र, नागरिक समाज के सदस्य और राजनीतिक हस्तियां शामिल थीं। उन्हें हिरासत में लिया गया और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

शिंदे ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके और को-कन्वीनर सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए। तीनों को हिरासत में लिए 12 घंटे हो गए, लेकिन अभी इन तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

इस बीच, CJP के नए सिरे से विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्रैफिक पर पाबंदियां लागू रहेंगी।

दिल्ली में 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली में 30 अहम जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से शनिवार देर रात जारी एडवाइजरी के मुताबिक, मौजूदा हालात को देखते हुए रविवार सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

सेंट्रल दिल्ली में खासकर जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और कई अन्य चौराहों के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, इंटर-स्टेट बस टर्मिनलों (ISBT) और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें