दिल्ली के स्कूल को बम की धमकी 
देश

दिल्ली: प्रशांत विहार में ब्लास्ट के बाद अब रोहिणी के स्कूल में बम धमाके की धमकी, खाली हुआ कैंपस

बीते गुरुवार को प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इस

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: बीते गुरुवार को प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इस बात आज दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई।

मामले पर एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से आज सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

इसके बाद मौके पर अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने  वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल स्कूल के पूरे परिसर की जांच और तलाशी ली। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी दें कि, रोहिणी में बीते गुरुवार को पीवीआर प्रशांत विहार के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। यह विस्फोट उसी इलाके में एक पार्क के पास एक मिठाई की दुकान के सामने हुआ जहां बीते 20 अक्टूबर को सीआरपीएफ स्कूल की एक दीवार भीषण विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूर्वाह्न 11:47 बजे प्रशांत विहार में बंसी वाला मिठाई की दुकान के सामने विस्फोट होने की सूचना मिली थी।

वहीं बम का पता लगाने वाली टीम, खोजी कुत्ते, पुलिस और दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। यहां मौके से सफेद पाउडर बरामद हुआ। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने कहा था कि विस्फोट के समय मल्टीप्लेक्स के अंदर फिल्म का शो चल रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धुआं फैल जाने से आगंतुकों और निवासियों में दहशत फैल गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज