कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा (सोर्स-एएनआई) 
देश

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण पर दीपेन्द्र हुड्डा का बड़ा बयान, कहा- समारोह में हुआ सेना का अपमान

लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो चुके हैं। 4 जून को परिणामों की घोषणा के बाद केन्द्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। बीते रविवार को पीएम मोदी समेत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी हो चुका है। लेकिन इसे लेकर सियासतदानों की बीच जुबानी जंग अब भी जारी है। 

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो चुके हैं। 4 जून को परिणामों की घोषणा के बाद केन्द्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। रविवार 9 जून को पीएम मोदी समेत समूचे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी हो चुका है। लेकिन इसे लेकर सियासतदानों की बीच जुबानी जंग और रस्सा-कसी अब भी जारी है।

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने एक ताज़ा बयान में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी का घेराव किया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तीनों सेनाओं का अपमान किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

शपथ ग्रहण पर बोले दीपेन्द्र हुड्डा

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कांग्रेस सांसद ने कहा कि "प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रोटोकॉल को तार-तार करने का काम किया गया है। सीडीएस समेत तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को बहुत पीछे बैठाया गया और उनसे आगे बहुत से उद्योगपतियों और अभिनेताओं को बैठाने का काम सरकार के माध्यम से किया गया है। ये दुर्भाग्य है और हम इसकी निंदा करना चाहते हैं।"

सरकार से पूछे तीखे सवाल

दीपेन्द्र हुड्डा ने इसे लेकर सवालिया अंदाज में कहा कि इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं? क्या देश की फौज का यही सम्मान है? सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। हुड्डा ने आगे कहा कि ये 'जय जवान-जय किसान' का देश है। इसको हम 'जय धनवान' का देश नहीं बनने देंगे। सरकार इस पर जवाब दे और बताए कि किसके ऊपर इसके लिए कार्रवाई होगी।

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के इन सवालों पर अभी तक बीजेपी के किसी नेता या फिर सेना के किसी अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन आरोपों पर कौन और क्या कुछ जवाब देता है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी