तमिलनाडु में मालगाड़ी से जा टकराई दरभंगा एक्सप्रेस (सोर्स: एएनआई वीडियो) 
देश

एक और बड़ा ट्रेन हादसा; तमिलनाडु में मालगाड़ी से जा टकराई बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बोगी में लगी आग

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। मैसूर से दरभंगा होते हुए पेरम्बूर जा रही एक यात्री ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

आकाश मसने

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। मैसूर से दरभंगा होते हुए पेरम्बूर जा रही एक यात्री ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। तिरुवल्लूर पुलिस ने बताया कि मैसूर से दरभंगा जा रही ट्रेन संख्या 12578 (MYS-DBG) के छह डिब्बे रात करीब 8.30 बजे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ लोग घायल हुए हैं। मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल चेन्नई सेंट्रल से रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मैसूर से दरभंगा जा रही ट्रेन संख्या 12578 (MYS-DBG) के छह डिब्बे शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। हादसे में पहले यात्रियों को ट्रेन में जोर से झटका महसूस हुआ। बाद में पता की ट्रेन लूप लाइन में खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई है। इस हादसे में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 6 कोच पटरी से उतर गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लग गई। स्थानीय प्रशासन ने बचाव दल की मदद से लाेगों यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला।

हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू टीम को चेन्नई सेंट्रल से रवाना कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है। दक्षिण रेलवे के जीएम (चेन्नई डिवीजन के डीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया हैं। साथ राहत कार्य भी शुरू हो चुका है। मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल चेन्नई सेंट्रल से रवाना हो गए हैं।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?