प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

चक्रवात दित्वाह भारत में कहर बरपाने को तैयार! दक्षिण की ओर बढ़ा तूफान, तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी

Cyclone Ditwah: श्रीलंका में कहर बरपाने के बाद चक्रवात दित्वाह अब उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रतीक पाण्डेय

Cyclone Ditwah Latest Update: चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद अब तेजी से भारत के दक्षिणी तट की ओर रुख किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।

चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर गति कर रहा है, और रविवार तक उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दित्वाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा; यह रविवार सुबह 50 किलोमीटर और रविवार शाम तक 25 किलोमीटर की दूरी से तट को पार करेगा।

रेड अलर्ट जारी

तूफान के प्रभाव के कारण भारत में इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य बताए जा रहे हैं।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में दिखने लगा असर: उड़ानें रद्द, NDRF तैनात

चक्रवात के असर के कारण तमिलनाडु के कई तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। पुड्डुचेरी में तेज हवाओं और हाई टाइड के चलते एक पुल गिर गया है। तटीय इलाकों में हाई टाइड, तेज़ हवाएं और बारिश जारी है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।

चक्रवात के असर के चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर 35 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। वहीं, कई ट्रेनों के रूट और शेड्यूल पर भी असर पड़ा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की थी। चक्रवात की गंभीर स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ (NDRF) की 6वीं बटालियन की पांच टीमों को गुजरात के वडोदरा से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है। यह टीमें फॉल वाटर रेस्क्यू (FWR) और सीएसएसआर (CSSR) उपकरणों से पूरी तरह लैस हैं।

श्रीलंका में भयंकर तबाही, 153 लोगों की मौत

भारत की ओर बढ़ने से पहले, चक्रवात दित्वाह ने पड़ोसी देश श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, श्रीलंका में अब तक 153 लोगों की मौत हो गई है और 171 से ज्यादा लोग लापता हैं। हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं। इस स्थिति के कारण राष्ट्रपति दिसानायके ने श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया है और सेना तथा राहत एजेंसियों को तेजी से काम करने का आदेश दिया है। भारत ने श्रीलंका को 27 टन राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं, और कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?