File Photo 
देश

कोविड-19 : वायुसेना ने खाली ऑक्सीजन टैंकर को इंदौर से जामनगर पहुंचाया

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोविड-19 (Covid-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले (Indore District) में चिकित्सकीय ऑक्सीजन (Medical Oxygen) की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए वायु सेना (Air Force) का अभियान जारी है।

सीमा वर्मा

इंदौर: इसके तहत सोमवार को चिकित्सकीय ऑक्सीजन के एक खाली टैंकर को इंदौर से गुजरात के जामनगर (Empty tanker from Indore to Jamnagar in Gujarat) पहुंचाया गया।

स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे ( Devi Ahilyabai Holkar Airport) की निदेशक अर्यमा सान्याल (Aryama Sanyal) ने बताया, "वायुसेना के बड़े मालवाहक और परिवहन विमानों में शुमार सी-17 हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरकर इंदौर पहुंचा। इसके जरिये 20 मीट्रिक टन क्षमता के चिकित्सकीय ऑक्सीजन के एक खाली टैंकर को इंदौर से गुजरात के जामनगर भेजा गया।"

एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय ऑक्सीजन टैंकर को सड़क मार्ग इंदौर से जामनगर पहुंचने में आमतौर पर करीब 20 घंटे का समय लगता है, जबकि वायुसेना के विमान से यह घंटे भर में ही वहां पहुंच रहा है। इस तरह वायुसेना के अभियान से इंदौर में ऑक्सीजन की जल्द आपूर्ति हो पा रही है। उन्होंने बताया कि जामनगर के एक संयंत्र से चिकित्सकीय ऑक्सीजन भरवाने के बाद टैंकर सड़क मार्ग से इंदौर लौट रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे टैंकर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे जहाज को खतरा हो सकता है।

इंदौर में महामारी के खिलाफ वायुसेना की मुहिम 23 अप्रैल से ऐसे वक्त शुरू हुई, जब जिले में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,03,592 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,106 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत