File Photo 
देश

कांग्रेस ने चीनी मीडिया की गलवान की कथित वीडियो पर मोदी सरकार को घेरा

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने चीनी अतिक्रमण (China Encroachment) के मुद्दे पर सोमवार को मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ अपना तीखा हमला जारी रखा और आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। यह टिप्पणियां तब आयी है जब एक दिन पहले गलवान घाटी क्षेत्र के समीप एक स्थान पर चीनी सैनिकों के नव वर्ष मनाने की कथित वीडियो आयी। चीन की सरकारी मीडिया ने यह वीडियो जारी की। 

बहरहाल, घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने दावा किया कि यह वीडियो गलवान घाटी क्षेत्र के समीप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी क्षेत्र पर स्थित एक इलाके की है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से कहा, ‘‘श्रीमान प्रधानमंत्री, पूरा देश और दुनिया यह जानना चाहती है कि चीनियों ने गलवान घाटी में चीनी ध्वज कैसे फहराया और चीनी भाषा में लिखा कि वे एक इंच जमीन भी वापस नहीं देंगे।''

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? रक्षा मंत्री एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं? यह सुनिश्चित करना हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्तव्य है कि भारतीय क्षेत्र में चीन की घुसपैठ को दृढ़ता से हराया जाए।'' सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कृपया दुनिया को दिखाइए कि भारत केवल अपनी रक्षा ही नहीं कर सकता बल्कि हम उन्हें बाहर फेंक सकते हैं जो हमारे क्षेत्र पर कब्जा जमाने की हिमाकत करते हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जिम्मेदारी के साथ मैं आज कह सकता हूं कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया...मैं कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी सचमुच कमजोर प्रधानमंत्री हैं।''(एजेंसी )

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर