इंडिया गठबंधन महारैली लाइव सौजन्य-AI
देश

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

INDIA Alliance Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और INDIA गठबंधन की महारैली के लिए विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे।

प्रिया जैस

INDIA Alliance Delhi Mega-Rally Live: दिल्ली में आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की रविवार को रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाली रैली के लिए अलग-अलग प्रदेशों से लोगों का पहुंच गए है। इस रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अभिजीत दिपके इंडिया गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। महाराष्ट्र से 5000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना है। सुरक्षा के मद्देनजर रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मैदान और आसपास 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ बॉडी वॉर्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन की महारैली से जुड़ी तमाम ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

Rahul Gandhi Rally in Delhi: रैली में शामिल होने अखिलेश यादव रवाना

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के लिए अपने घर से निकले।

INDIA Alliance Rally Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मार्च

इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली थोड़ी देर में खरगे आवास से शुरू की जाएगी। सभी सांसद और नेता खरगे आवाज से मिंटो रोड की ओर जाएंगे।

INDIA Alliance Rally Security Live: RAF, CISF, CRPF और SSB के अतिरिक्त जवान तैनात

दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली को देखते हुए, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह रैली SIR और अन्य मांगों को लेकर आयोजित की जा रही है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के आसपास RAF, CISF, CRPF और SSB के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

INDIA Alliance Rally Live: चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली से पहले चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।

INDIA Alliance Rally Live: सभी सांसद और नेता 12 बजे मिंटो ब्रिज पहुंचेंगे

इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ रैली के लिए इंडिया गठबंधन के नेता तीन जगह से मिन्टो ब्रिज पहुंचेंगे। सभी 12 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इकट्ठा होंगे। खरगे आवास से ओपन जीप से 12 बजे सभी नेता मिन्टो ब्रिज जाएंगे।

CTI Warned Rahul Gandhi Live: व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा चौथा लेटर

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखकर रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने चेतावनी दी है कि लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 किलोमीटर के दायरे में परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार खतरे में पड़ सकता है।

CTI का पत्र

INDIA Alliance Rally Live: बसों में भरकर हिमाचल भवन पहुंचे कार्यकर्ता

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन की मेगा रैली के लिए समर्थक हिमाचल भवन में इकट्ठा हुए हैं। रैली में शामिल होने के लिए लोग बसों में भरकर पहुंच रहे है और नारे लगा रहे हैं।

Ramlila Maidan Live: रामलीला मैदान के बाहर लगे कटआउट

दिल्ली में CEC ज्ञान कुमार और मतदाता सूची में बदलाव के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन की मेगा रैली से पहले, रामलीला मैदान के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कटआउट लगाए गए हैं।

Ramlila Maidan Live Updates: रामलीला मैदान में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली से पहले हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच चुकी है। रैली की शुरुआत से पहले देखें वहां की लाइव नजारा।

INDIA Alliance Rally Live: रामलीला मैदान में 4000 पुलिसकर्मी तैनात

रामलीला मैदान में 4000 पुलिसकर्मी तैनात है। INDIA गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहां सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, कई स्वयंसेवक भी मौजूद हैं। जिनमें 'सेवा दल', सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं जो हमारी मदद कर रहे हैं। वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने में हमारी सहायता कर रहे हैं।

Delhi Mega-Rally Live: दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे

दिल्ली में आज होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि रामलीला मैदान के पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO