पंजाब कांग्रेस सांसदो का समर्थन (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

बिट्टू को राजा वड़िंग की चेतावनी...गांधी परिवार पर संभल करें हमला, कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर खोला मोर्चा

पंजाब के सांसदों ने शुक्रवार को संसद के बाहर फसल खरीदी को लेकर में मोर्चा खोल दिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में संसद के बाहर तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः पंजाब के सांसदों ने शुक्रवार को संसद के बाहर फसल खरीदी को लेकर में मोर्चा खोल दिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में संसद के बाहर तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पटियाला सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रांधावा, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह और फिरोजपुर सांसद शेर सिंह घुबाया ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी सांसदों ने कहा कि केंद्र पंजाब से फसलों की खऱीदी में देरी कर रही है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि संभल कर परिवारबाद पर निशाना साधे। उनका पूरा परिवार राजनीति में है।

बिट्टू को राजा वड़िंग ने दी नसीहत

गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गांधी परिवार पर निशाना साध रहे हैं। सियासत हटके उनके हमले निजी तौर गांधी परिवार होते हैं। इसी को लेकर राजा वड़िंग ने बिट्टू को आइना दिखाते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार राजनीति में है। ऐसे उन्हें संभल कर परिवारवाद पर टिप्पणी करनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी देश और देश के लोगों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती आई हैं। देश के लोगों की डिमांड थी कि प्रियंका राजनीति में आए। जहां तक रवनीत सिंह बिट्टू का सवाल है तो बिट्टू खुद 3 बार कांग्रेस से सांसद रहे है। उनके दादा स्व. बेअंत सिंह मुख्यमंत्री रहे है। उनके भाई को कांग्रेस पार्टी ने मंत्री और विधायक बनाया था।

बिट्टू ने भाई को डीएसपी लगवाया !

आगे उन्होंने कहा कि बिट्टू के ताया जी मंत्री रहे है। उनकी बुआ मंत्री रही है। बिट्टू ने अपने भाई को कांग्रेस की सरकार रहते पुलिस में डीएसपी के पद पर भर्ती कराया। बिट्टू यदि परिवारवाद की बात करेंगे तो लोग उनसे पहले यही सवाल करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं ऐसा नहीं कहना चाहता हूं कि बिट्टू के भाई में कोई ऐसी काबलियत नहीं थी कि उसे डीएसपी लगाया गया।

बिट्टू कहते थे- मैडम खून का कतरा-कतरा आपके लिए

सोनिया गांधी ने अपने देश के लिए त्याग दिया है। देश के लिए उन्होंने सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। खुद उन्होंने कुर्सी छोड़ी। सोनिया गांधी ने पिछले 40 साल से विधावापन से काटे है। बिट्टू किसी समय सोनिया गांधी के पैर छू कर कहते थे कि मैडम मेरे खून का कतरा-कतरा आपके लिए है।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री