डीके शिवकुमार (डिजाइन फोटो) 
देश

बिहार चुनाव से दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन...कांग्रेसियों ने फैलाया रायता, समेटने में जुटे DK शिवकुमार

Delhi Blast-Bihar Elections: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के आवास मंत्री ज़मीर अहमद खान और CM सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने दिल्ली बम विस्फोट को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ा है।

अभिषेक सिंह

DK Shivakumar on Delhi Blast: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के आवास मंत्री ज़मीर अहमद खान और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने दिल्ली बम विस्फोट को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। दोनों नेताओं के बयानों पर सवाल उठने के बाद कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया है।

देश की राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि नेताओं को संयम बरतने का समय आ गया है। कांग्रेस के दो मंत्रियों ने इस हफ़्ते दिल्ली में हुए कार बम विस्फोट के पीछे राजनीतिक मकसद होने का संकेत दिया था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे।

क्या कुछ बोले डीके शिवकुमार?

डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें सतर्क और सावधान रहना चाहिए। विस्फोट चाहे दिल्ली में हो या कहीं और, हमें शांति सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। इसके पीछे जो भी हो उसे सज़ा मिलनी चाहिए। दोषारोपण कोई समाधान नहीं है।

ज़मीर खान ने दिया था ये बयान

गौरतलब है कि कर्नाटक के आवास मंत्री ज़मीर अहमद खान और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले हुए इस विस्फोट के समय पर संदेह जताया था, जिसके बाद डीके शिवकुमार ने पार्टी का बचाव करने की कोशिश की है।

दिल्ली ब्लास्ट को बिहार चुनाव से जोड़ा

ज़मीर अहमद खान ने दिल्ली विस्फोट में राजनीतिक संलिप्तता का संदेह जताते हुए कहा, "बम विस्फोट 10 तारीख को हुआ था और बिहार में मतदान 11 तारीख को था। हमने सुना है कि इसमें राजनीतिक संलिप्तता है। गृह मंत्री अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए।" इसके अलावा बासवराज रायरेड्डी ने भी दिल्ली ब्लास्ट पर सवाल उठाए।

BJP और PM बेदाग नहीं: रायरेड्डी

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा होगा कि पहले चरण के बाद वे बिहार नहीं जीत सकते, इसलिए उन्होंने दूसरे चरण में कोशिश की। मैं सीधे आरोप नहीं लगा सकता, लेकिन इससे संदेह पैदा होता है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री उतने बेदाग नहीं हैं जितना वे दावा करते हैं।

खड़गे ने भी सरकार से पूछे सवाल

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विस्फोट को राष्ट्रीय राजधानी में एक गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की। खड़गे ने कहा, "इसकी गहन जांच होनी चाहिए। दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए। इन सभी एजेंसियों के बावजूद, सरकार विफल रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह मुद्दा 1 दिसंबर को संसद में उठाया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास भारी ट्रैफ़िक के बीच एक सफेद हुंडई i20 में विस्फोट हो गया था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास लगे एक ट्रैफ़िक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज में कार को ऑटो और ई-रिक्शा से भरी लेन से गुज़रते हुए दिखाया गया था।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन