जुल्फिकार अली ने अमित शाह ने की मुलाकात (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

जेकेएपी नेता जुल्फिकार अली बीजेपी में होंगे शामिल! अमित शाह से मुलाकत के बाद अटकलें हुई तेज

जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना दाव खेलना स्टार्ट कर दिया है। जेकेएपी के उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि जुल्फिकार अब बीजेपी में शामिल हो सकते है।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कल चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लग चुकी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार बीजेपी में शामिल हो सकते है।

ऐसी खबर इसलिए आ रही है क्योंकि आज जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात के बारे में अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार बीजेपी में शामिल होंगे।

जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी का दाव

चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी में हलचल बढ़ गई है। धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव में बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोकने के लिए तैयार है, जाहिर सी बात है कि इस चुनाव से कई सारे सवालो के जवाब मिलने वाले है और सच कहुं तो धारा 370 हटाने के निर्णय को लेकर भी ये चुनाव काफी अहम होने वाला है।

कौन है चौधरी जुल्फिकार अली?

अब आपको बताते है कि आखिर नेता जुल्फिकार अली है कौन, पेशे से वकील अली ने 2008 और 2014 के विधानसभा चुनावों में राजौरी जिले के दरहल विधानसभा क्षेत्र से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने 2015 से 2018 तक महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। जून 2018 में भाजपा के सरकार से बाहर हो जाने के बाद गठबंधन सरकार गिर गई थी।

भाजपा नेता ने दी जानकारी

भाजपा के एक नेता ने कहा कि अली ने दिल्ली में गृहमंत्री से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव सहित जम्मू-कश्मीर से संबंधित कई मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की। नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ा फायदा होगा, जो केंद्र शासित प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाना चाहती है।

जानकारी के लिए बता दें कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का एक अक्टूबर को होगा तथा मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी