कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (फोटो सोर्स- डिजाइन इमेज/नवभारत) 
देश

6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी

Cockroach Janta Party Spokespersons: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदर्शन से पहले सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया।आंदोलन से पहले पार्टी ने बड़ी तैयारी कर ली।

अमन मौर्या

CJP Delhi Protest 6 June: देश की राजनीति में पिछले कई दिनों से चर्चा में रहने वाली पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी अब विस्तार कर रही है। पार्टी ने तीन प्रवक्ता नियुक्त किया है। तीनों प्रवक्ता अलग-अलग पेशे से हैं। एक पत्रकार, एक पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टेंट और एक फिल्मकार शामिल हैं। 6 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले पार्टी अपनी पहुंच बनाने की लगातार कोशिश कर रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से इसकी जानकारी दी है। ये प्रवक्ता दिल्ली में होने वाले विरोध आंदोलन को दौरान पार्टी की ओर से जनता और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।

पत्रकार सौरभ दास बने मुख्य प्रवक्ता

पार्टी ने एक्स अकाउंट पर तीनों प्रवक्ता की जानकारी भी साझा की। प्रसिद्ध खोजी पत्रकार सौरभ दास मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया, और IIT कानपुर तथा वैश्विक प्रबंधन परामर्श फर्म McKinsey के पूर्व छात्र आशुतोष रांका, सौरभ दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे।

पार्टी ने लिखा, CJP भारत की राजनीतिक चर्चा की दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस प्रयास का नेतृत्व नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी।

लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं विजेता

विजेता दहिया ने प्रवक्ता की भूमिका संभाली है, जिसके पीछे राजनीतिक शोध और रणनीतिक विश्लेषण में उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। वे एक लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्म निर्माता हैं, और उन्होंने विभिन्न YouTube कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शोध और कंटेंट तैयार करने में सहयोग दिया है।

उन्होंने दो बेस्ट-सेलिंग किताबें लिखी हैं - 'Power of Universe' और 'To hell with that job'। उन्होंने हरियाणवी फिल्में 'दरारें' और 'ओपरी पराई' लिखी और निर्देशित की हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा प्रतिष्ठित DTU से प्राप्त की है।

आईआईटियन आशुतोष भी बने प्रवक्ता

आशुतोष रांका पार्टी की कम्युनिकेशन टीम में शामिल हो गए हैं। IIT कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र रांका ने लंदन में McKinsey & Company में स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट कंसल्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा, जहाँ उन्होंने शीर्ष-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों को जटिल ऑपरेशनल और आर्थिक रणनीतियों पर सलाह दी।

वे पिछले साल भारत लौटे और जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया, जैसे कि डोल का बाध, अमायरा आत्महत्या मामला और NEET पेपर लीक।

6 जून को होने दिल्ली में प्रदर्शन

बता दे, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारत वापस आने का ऐलान किया है। उन्होंने 6 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और ज्यादा से ज्यादा छात्रों को भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता