सीजेपी प्रोटेस्ट लाइव सौजन्य-IANS
देश

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP Protest Live Updates: CJP के प्रदर्शन जारी रखने के ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई। अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को कोर्ट में पेशी के बाद रिहा कर दिया गया।

प्रिया जैस

Jantar Mantar CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने घोषणा की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। 30,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव कस्टडी (एहतियाती हिरासत) में लिया गया था। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद रिहा कर दिया गया।

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के लाथ...

CJP Protest Live: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्टूबर को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियातन अरेस्ट किया गया था। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और उन्हें 11 अक्टूबर को SEM कोर्ट, दिल्ली कैंट के सामने पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए एक साल की अवधि के लिए ₹50,000/- का जमानत बॉन्ड भरा गया और SEM कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया।

CJP Protest Live: 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है, "हम दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"

Delhi Police Live: दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात

दिल्ली में सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के पास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। DMRC ने कल घोषणा की थी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले हैं।

CJP Protest Live: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा

कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा कर दिया गया।

CJP Protest Live: CJP नेताओं को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने किया पेश

CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

Delhi Protest Live: CJP नेताओं को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है।

CJP Protest Live: दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के बाहर कई बसें तैनात

दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के बाहर कई बसें तैनात की गई हैं। कल हुए मार्च के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद, CJP ने आज सुबह 10:00 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे करेंगे।

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा पुलिस तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। 30,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किया गया है।

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश