अभिजीत दिपके Source- IANS
देश

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन हिरासत में लिया। करीब 17 घंटे बाद उन्हें संसद मार्ग थाने लाया गया।

अर्पित शुक्ला

CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के बाद तीनों नेताओं को जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में रखा गया था। करीब 17 घंटे बाद, रात 3 बजे उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया। रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। वहीं, CJP के नेता अभिजीत दिपके भी आज दिल्ली पहुंच गए हैं।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में पुलिस पर अभद्रता का आरोप

NSUI के सदस्यों के साथ पीड़ित छात्राएं संसद मार्ग थाने पहुंचीं। FIR दर्ज कराने की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने पर पुलिस पर अभद्रता और प्रताड़ना का आरोप लगाया। पीड़ित छात्रों ने थाने के बाहर मीडिया को अपने चोट के निशान दिखाए।

संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर NSUI के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने NSUI और इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

जंतर-मंतर जाने की कोशिश करने पर CPI(M) सांसद हिरासत में

CPI(M) के राज्यसभा सांसद वी. शिवदासन को दिल्ली पुलिस ने विंडसर प्लेस पर हिरासत में ले लिया है, वे जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे।

आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा:राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा। चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार। मैं चाहता हूँ कि हर वो छात्र और युवा, जिसने पुलिस की हिंसा या ग़ैरक़ानूनी हिरासत झेली है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखे - वीडियो या फोटो - ये ज़रूरी होंगे। शांतिपूर्ण विरोध आपका अधिकार है। हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग