CJP Protest Live Updates: दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया गया। जहां उनको जमानत मिल गई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभिजीत दिपके ने पीस बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें हिरासत में लेने से पहले दो नोटिस दिए गए थे और कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जाने से मना किया गया था। पुलिस का दावा है कि निर्देशों के बावजूद वह वहां जाने पर अड़े रहे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। मजिस्ट्रेट के सामने उनको पेश किया गया था।
सेंट्रल दिल्ली पुलिस के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में तय किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इन जगहों की उपलब्धता जानने के लिए एमसीडी से संपर्क किया। एमसीडी ने जानकारी दी कि यह जगह 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। जगह की उपलब्धता का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने पुलिस से संपर्क किया। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा के बाद पुलिस ने उन्हें 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) देने का निर्णय लिया। आज यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। अब कांग्रेस पार्टी इस सर्टिफिकेट को लेकर एमसीडी के पास जाएगी, जो इस जमीन की मालिक है, और अपनी तैयारियां शुरू करेगी। यह मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बुक रहेगा। अन्य इच्छुक पक्ष या आयोजक भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
रत्ना सिंह ने कहा कि सुनवाई दोपहर 12 बजे होनी थी। अब दोपहर के 3:38 बज चुके हैं, लेकिन सुनवाई का कोई अता-पता नहीं है। अगर यह जानबूझकर नहीं किया गया है, तो फिर क्या है? सौरव, आशुतोष और अभिजीत के साथ-साथ अन्य हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें। आप पूरी प्रक्रिया में देरी करके लोगों की आज़ादी नहीं छीन सकते।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) केसंयोजक अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।