अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका सौजन्य-IANS
देश

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

CJP Leaders Detained: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास एहतियाती हिरासत में हैं। तीनों को आज एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

प्रिया जैस

Highlights:

  • CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया।

  • CJP नेताओं को आज एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

  • CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका।

CJP Leaders Preventive Custody: दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी फिर से प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव कस्टडी (एहतियाती हिरासत) में ले लिया है। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

CJP की लीगल हेड ने दी जानकारी

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दावा किया है कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मुझे सुबह इस बारे में जानकारी दी। CJP की लीगल हेड होने के नाते, मैं हमारी तरफ से पेश होने वाले दूसरे वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहूंगी।

शनिवार को दिल्ली पहुंचने पर अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। वे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आए थे। यह घटनाक्रम CJP द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है।

रत्ना सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

इस बीच, रत्ना सिंह ने इस बात से इनकार किया है कि पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अपने नेताओं और सदस्यों की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दायर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही याचिका CJP द्वारा दायर नहीं की गई थी और पार्टी कथित हिरासत के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटा रही है।

सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "कृपया ध्यान दें, यह याचिका CJP की ओर से दायर नहीं की गई है। हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रहे हैं और CJP की कानूनी टीम ने किसी भी 'हेबियस कॉर्पस' (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका को अधिकृत नहीं किया है।" उन्होंने एक्स पर एक कानूनी समाचार प्लेटफॉर्म द्वारा साझा की गई याचिका को भी टैग किया और कहा कि यह दस्तावेज पार्टी द्वारा दायर नहीं किया गया था।

याचिका में तुरंत रिहाई की मांग

याचिका में कहा गया है, "यह रिट याचिका भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की जा रही है। इसमें एक उपयुक्त रिट, आदेश या निर्देश जैसे 'हेबियस कॉर्पस' जारी करने की मांग की गई है ताकि प्रतिवादियों को निर्देश दिया जा सके कि वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के जंतर-मंतर, नई दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कथित तौर पर हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को इस माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करें और उन सभी को तुरंत रिहा करें जिनकी हिरासत कानूनी रूप से अधिकृत नहीं है।"

इसके अलावा, CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने घोषणा की कि प्रदर्शनकारी रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर की ओर मार्च करेंगे और CEC के इस्तीफे के बाद ही रुकेंगे। रविवार को सीजेपी और उसके समर्थन जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान