सीजेपी का देशव्यापी आंदोलन (सौजन्य-IANS) 
देश

देशभर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ हल्ला बोल! CJP का बड़ा ऐलान, आज से हर जिले में शुरू होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन

CJP Nationwide Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक और कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ आज से 'हर जिला, एक दिन, एक मांग' अभियान के तहत देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया।

प्रिया जैस

CJP Protest Against Police Brutality: कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पीड़ितों के समर्थन में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कॉकरोच पार्टी आज यानी शुक्रवार, 24 जुलाई से "हर जिला, एक दिन एक मांग" के नारे के साथ राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार इस अभियान के तहत देश के हर जिले में एक ही दिन एक ही मांग को लेकर लोग एकजुट होंगे।

प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बर्बरता का शिकार हुए लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों से अपील की है कि वे मिलकर प्रशासन से अनुमति लें और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें।

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन तोड़ दिया। सोनम वांगचुक से मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की। नड्डा ने अपने हाथों से वांगचुक का अनशन तुड़वाया। इस दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो समेत डॉक्टर की टीम भी मौजूद थी।

CJP ने सोनम वांगचुक के फैसले का किया स्वागत

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के फैसले का सीजेपी ने स्वागत किया। कॉकरोज जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "हमें राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।"

https://twitter.com/CJP_for_India/status/2080472690926944605

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग रात 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए वादा किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला भी किया जाएगा। इसके कुछ ही मिनटों बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम ने लगभग 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की।

पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया भरोसा

बता दें कि गुरुवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने संकेत दिया कि कैबिनेट उन उपायों से आगे बढ़कर कदम उठाएगी, जिनकी घोषणा एक दिन पहले की गई थी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कैबिनेट की बैठक के बाद परीक्षा में धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि संसद जल्द ही प्रस्तावित कानून को पारित कर देगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट