दिल्ली पुलिस के हिरासत में अभिजीत दिपके  सोर्स- सोशल मीडिया
देश

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?

CEC Gyanesh Kumar Contoversy: दिल्ली पुलिस सीजेपी नेता अभिजीत दिपके को आज विशेष कार्यवाहक दंडाधिकारी के सामने पेश करेगी। शुक्रवार को पुलिसन ने दिपके को हिरासत में लिया था।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • सीजेपी नेता अभिजीत दिपके की आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

  • दिल्ली में मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में पेश किया जाएगा

  • ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा से पहले हिरासत में लिया था

  • वकील रत्ना सिंह ने पेशी के बारे में जानकारी दी

Abhijeet Dipke Detained: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' रैली से पहले हिरासत में ले लिया था। उन्हें शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वकील रत्ना सिंह ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से दिपके को प्रिवेंटिव डिटेंशन में लिया था। इसके पीछे दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता  की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू को वजह बताया गया था।

पुलिसन ने पेशी से पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने फिर दर्ज की एफआईआर

CJP नेताओं का आरोप है कि उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया और वहां उन्हें वकीलों से मिलने की तुरंत अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य हिस्सों में लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई FIR दर्ज की हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लोगों से बार-बार इकट्ठा न होने की अपील करने के बावजूद, कनॉट प्लेस के आसपास भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने बताया कि BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए FIR दर्ज की जाएंगी।

सख्त कार्रवाई की हिदायत दी

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई तब हुई है जब शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के बाहर 'तिरंगा रैली' निकाली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी तिरंगा रैली निकालने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जताया। CJP ने 16 अक्टूबर को 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शनों के दौरान कई छात्र और राजनीतिक कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।

नेहा बोरा को भी हिरासत में रखा

शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा भी तिरंगा यात्रा में शामिल थीं, जिन्हें मंडी हाउस के पास से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

दिपके के खिलाफ दर्ज ताजा मामला, पहले के एक एहतियाती मामले से अलग है। उस मामले में, 10 अक्टूबर को फ्लाइट से यात्रा करते समय उन्हें हिरासत में लिया गया था। उस मामले में, उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए एक बॉन्ड भरना पड़ा था।

दिपके की घोषणा के बाद सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।वहां भारी बैरिकेडिंग की गई थी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था।

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला