दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा सोर्स- IANS
देश

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

CJP Tiranga Yatra: सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने सभी देशभक्तों से अपील है कि वे 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगे के साथ कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क आएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • सीजेपी की तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस ने बुलाई बैठक

  • पुलिस ने रणनीति पर चर्चा के लिए बड़े अधिकारियों को बुलाई

  • शुक्रवार के लिए सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने तिरंगा मार्च का कॉल दिया

  • कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा होगी

CJP Abhijit Dipke Calls Tiranga March: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा 16 अक्टूबर, शुक्रवार को कनॉट प्लेट में तिरंगा फहराने का कॉल दिया गया है। इसके बाद एक बार फिर दिल्ली पुलिस एक्टिव मोड में है। पुलिस के आला अधिकारियों की गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में नई रणनीतियों पर चर्चा होगी, जिसमें कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में सुरक्षा और ट्रैफिक के इंतजाम शामिल हैं।

उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कानून-व्यवस्था जोन (I और II) के स्पेशल पुलिस कमिश्नर, क्राइम, स्पेशल सेल, इंटेलिजेंस और ट्रैफिक जैसी अन्य इकाइयों के अधिकारी, साथ ही जॉइंट पुलिस कमिश्नर (नई दिल्ली रेंज) और डिप्टी पुलिस कमिश्नर (नई दिल्ली जिले) सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।

तिरंगा मार्च से पहले मंथन

इस बैठक में CJP के प्रस्तावित 'तिरंगा मार्च' के लिए सुरक्षा स्तर पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, यह भी तय किया जाएगा कि नई दिल्ली इलाके में लागू BNSS की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन न हो, इसके लिए क्या-क्या एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए।

दिल्ली पुलिस यह भी सुनिश्चित चाहती है कि मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा न होने दिया जाए। कनॉट प्लेस और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन को भी बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल है।

बैठक में कई एजेंडे शामिल

बता दें कि जंतर-मंतर पर केवल तीन एंट्री प्वाइंट हैं। जबकि कनॉट प्लेस में कई एंट्री और एग्जिट प्लाइंट है। और यहां सभी दिशाओं से पहुंचा जा सकता है। जिसके बाद सवाल उठ रहे है कि क्या सभी प्रवेश बिंदुओं को बंद करके वहां बैरिकेड लगाए जाएंगे। दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट को बंद करने के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।

सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

बता दें कि गुरुवार को अभिजीत दिपके ने देशभक्तों से अपील की कि वे शुक्रवार को राजधानी के व्यावसायिक केंद्र स्थित सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इकट्ठा हों। उन्होंने आरोप लगाया कि CJP के सदस्यों, सौरव दास और आशुतोष रंका को सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल में डाल दिया गया है। यह अपील ऐसे समय में आई है जब दास और रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजकर तिहाड़ जेल में रखा गया है।

सैन्य बलों की तैनाती आगे बढ़ाने की मांग

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि दिल्ली में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 273 कंपनियों की तैनाती को 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया जाए। पुलिस ने यह अनुरोध CJP और विभिन्न संगठनों द्वारा जंतर-मंतर और भारत निर्वाचन आयोग की ओर विरोध प्रदर्शनों के और तेज होने की संभावना को देखते हुए किया है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह