ज्ञानेश कुमार, (मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत) 
देश

'चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक...', राहुल गांधी के एक-एक आरोपों का EC ने दिया जवाब- VIDEO

Election Commission: सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर सही समय पर त्रुटि हटाने का आवेदन न हो और फिर वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाए तो ये लोकतंत्र का अपमान नहीं तो क्या है

मनोज आर्या

Chief Election Commissioner: भारतीय चुनाव आयोग ने आज रविवार, 17 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इस दौरान चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों का जन्म चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन के साथ ही होता है। इसलिए हमारे लिए न कोई पक्ष और न विपक्ष है। सभी सभी राजनीतिक दल समकक्ष हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर सही समय पर त्रुटि हटाने का आवेदन न हो और फिर वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाए तो ये लोकतंत्र का अपमान नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वोट चोरी के आरोप लगाए लेकिन सबूत मांगने पर जवाब नहीं मिला। इस तरह के आरोपों से इलेक्शन कमीशन नहीं डरता है। उन्होंने आगे कहा कि जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है, तो हम स्पष्ट करते हैं कि चुनाव आयोग निडरता के साथ गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी धर्मों-वर्गों के लोगों के साथ चट्टान के साथ खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना