'लोकसभा में भी दलितों को बोलने नहीं दिया जाएगा', चंद्रशेखर आजाद ने क्यों कहा ऐसा? 
देश

'लोकसभा में भी दलितों को बोलने नहीं दिया जाएगा', चंद्रशेखर आजाद ने क्यों कहा ऐसा?

लोकसभा में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आर्थिक बराबरी के लिए सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अमीर और अमीर हो रहा है तथा गरीब और गरीब हो रहा है, सुबह उठते ही कहीं बम की धमकी मिलती है तो कहीं पर दंगे की ये अमृतकाल है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: लोकसभा में शनिवार को संविधान के गौरवशाली 75 सालों की यात्रा पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का अलग ही अंदाज देखने को मिला। लोकसभा में चर्चा के दौरान नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की सभापति से भी बहस हो गई तथा उन्होंने इतना तक कह डाला कि क्या यहां भी दलितों को बोलने नहीं दिया जाएगा।

लोकसभा में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आर्थिक बराबरी के लिए सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अमीर और अमीर हो रहा है तथा गरीब और गरीब हो रहा है, सुबह उठते ही कहीं बम की धमकी मिलती है तो कहीं पर दंगे की ये अमृतकाल है या फिर धमकी काल है। इसी बीच जब सभापति ने उनको समय का हवाला दिया तो चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि क्या दलितों को अब यहां भी बोलने नहीं दिया जाएगा, यह भेदभाव नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि क्या दलितों को सबसे बाद में बोलने का मौका मिलेगा।

सर जीतकर आया हूं

जब सभापति ने उनसे कहा कि सभी दलीय स्वतंत्र सांसदों को 4 मिनट का समय दिया गया है। इस पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद नाराज हो गए और उन्होंने इस दौरान सख्त लहजे में कहा कि मैं अपनी पार्टी का मेंबर हूं सर और जीतकर आया हूं, किसी की दया पर नहीं आया। इसके बाद सभापति ने उनको एक मिनट में अपनी बात पूरी करने के लिए कहा। देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आजम खान पर दिया बयान

इसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मूंछे रखने पर हत्या होती है और महिलाओं पर छोटे मासूम बच्चों पर रेप हत्या होती है। आजाद ने कहा कि NCRB का डेटा देखकर डर लगेगा। वहीं उन्होंने साथ ही कहा कि आर्टिकल 25-26 में संविधान में सभी को धार्मिक आजादी के बारे में बताया गया है लेकिन दलितों, मुस्लिमों, जैनों तथा इसाईयों की कहां है आजादी। सरकार आलोचना से डरती है और आजम खान को राजनैतिक विरोध की वजह से जेल में रखा गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच मीटिंग जारी, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह