Photo: @ANI/ Twitter 
देश

पंजाब के मोहाली में गिरी निर्माणाधीन इमारत की छत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका; राहत कार्य जारी

किर्तेश ढोबले

मोहाली: पंजाब के मोहाली में शनिवार (31 दिसंबर) को एक भयानक हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से कई मजदूर के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह हादसा मोहाली के खरड़ के सेक्टर 126  में हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस एयर बचाव कर्मी मौके पर पहुँच गए है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।   

मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार ने फोन पर एजेंसी से कहा, ‘‘ हम हादसे की जगह पर जारी बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं।'' यह पूछे जाने पर कि क्या व्यावसायिक इमारत के मलबे में श्रमिक या कोई और अन्य फंसा हो सकता है,  उन्होंने कहा, ‘‘बचावकर्ता अपना काम कर रहे हैं। ''

खरड़ के डीएसपी रूपिंदर सोनी ने कहा कि,  मोहाली की इमारत दुर्घटनास्थल से दो लोगों को बचाया गया, दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे सभी 11 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। स्थिति नियंत्रण में है। आगे की जांच जारी है। 

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज