Photo- ANI 
देश

इन मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी BSP, मायावती ने लगाया BJP और कांग्रेस पर हिंदू भक्त होने का आरोप

सूर्यकांत तिवारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। बसपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा इस बार  कई मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में हम दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों का हर स्तर पर हो रहे शोषण, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। हम आने वाले विधानसभा चुनावों में इसी मुद्दे के साथ चुनाव लड़ेंगे। 

लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के बीच यूपी में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा और कांग्रेस में इस मुद्दे पर काफी प्रमुखता से लड़ाई चल रही है कि इन दोनों में कौन बड़ा हिंदुत्ववादी व हिंदू भक्त है और पूजा पाठ करने में माहिर है। इससे ये स्पष्ट होता है कि हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की दोनों पार्टियां उपेक्षा कर रही हैं।  

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1668519158341070848

मायावती ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा व कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में हिंदुत्व को लेकर होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने संबंधित पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें