प्रतीकात्मक तस्वीर 
देश

दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, तलाश जारी

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  (national capital Delhi) में मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के प्रबंधन को बुधवार को सुबह ईमेल के जरिये परिसर में बम होने की धमकी (bomb threat) मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल को सुबह आठ बजे के आसपास खाली कराया गया और दमकल विभाग को धमकी भरे ईमेल की जानकारी दी गई।

अधिकारियों के मुताबिक, एक दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। स्कूल परिसर में बम की तलाश जारी है और अतिरिक्त विवरण की प्रतीक्षा है। इससे पहले, दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को इस साल अप्रैल में और पिछले वर्ष नवंबर में दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 

बता दें कि यह कोई नई बात नहीं है और न ही पहली बार ऐसा हुआ है। बम की धमकी कई बार मिल चुकी है। इससे पहले 12 अप्रैल को ईमेल के जरिये धमकी मिलने के बाद स्कूल को खाली कराया गया था और बम दस्ते व अन्य एजेंसियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली थी। हालांकि, इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री न मिलने के बाद धमकी वाले ईमेल को अफवाह करार दिया गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन