देश

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत के प्री वेडिंग मेहमानों में बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग, देखें हाई-प्रोफाइल लिस्ट

साक्षी सिंह

मुंबई: देश के मशहूर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी होगी। ये शादी मुंबई में ही होगी। उससे पहले एक से तीन मार्च तक जामनगर में रिलायंस ग्रीन कॉम्प्लेक्स में कई प्री-वेडिंग इवेंट्स (Anant Ambani Pre-Wedding) होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस प्री-वेडिंग इवेंट में देश-विदेश की बिजनस और टेक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। 

इन हस्तियों के शामिल होने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, उद्योगपति मुकेश अंबानी छोटे बेटे अनंत अंबानी की  प्री-वेडिंग इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग,  ब्लैकस्टोन के चेयरमैन स्टीफन स्वार्जमैन, ब्लैकरॉक के CEO लैरी फिंक, डिज्नी के CEO बॉब इग्नर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप शामिल होंगे।

बता दें कि बिल गेट्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर हैं। कभी वह दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। अभी वह 146 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। गेट्स अब चैरिटी के कामों में ज्यादा समय बिताते हैं और इस सिलसिले में कई बार भारत आ चुके हैं।

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained