यादव परिवार (डिजाइन फोटो) 
देश

क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला? जिसमें फंसा लालू परिवार, बढ़ी उनकी मुश्किलें

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में साल 2024 की शुरुआत लालू परिवार (Lalu Yadav Family) के लिए एक-एक कर चुनौतियां खड़ी करती जा रही है। जहां नितीश (Nitish Kumar) के कदम पलटने से बिहार में लालू-तेजस्वी की सत्ता से नीव हिल गई है तो अब 'लैंड फॉर जॉब मामला (Land for Jobs Scam)' फिर एक बार लालू परिवार पर तलवार की तरह लटक रहा है। मामले में ED ने कल लालू यादव से 10 घंटों तक पूछताछ की तो आज बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी ED के कटघरे में होंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साल 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए सामने आया यह मामला आखिर क्यों इतने सालों बाद इस परिवार के लिए अब तक काल बना हुआ है? क्या है पूरा लैंड फॉर जॉब घोटाला जानें इस रिपोर्ट में। 

'लैंड फॉर जॉब' घोटाला 

  • पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर वर्ष 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री थे। 
  • मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पश्चिमी मध्य क्षेत्र में की गई रेलवे की ग्रुप D  में भर्तियां की गई थी। 
  • इस मामले में लोगों से भर्ती के बदले ज़मीन ली गई थी। 
  • CBI ने 18 मई, 2022 को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में मुकदमा दर्ज किया था।
  • जहां लालू यादव समेत अन्य लोगों पर CBI ने अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप लगाया।
  • मामले में जुलाई में तत्कालीन रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के ओएसडी भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था।
  • 10 अक्टूबर को जांच एजेंसी ने आरोपपत्र दायर कर 16 को आरोपित बनाया था।
  • वहीं ED की चार्जशीट में लालू परिवार को 7 जगहों पर जमीनें मिलने की बात सामने आई थी। 
  • साथ ही लालू परिवार पर 600 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया था। 
  • अदालत ने साल 2023 में  लालू परिवार समेत 14 आरोपितों को 15 मार्च को अदालत में पेशी का समन जारी किया था।
  • जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2007 में एक निजी कंपनी के नाम पर 10.83 लाख रुपये में एक भूमि पार्सल खरीदा गया था और बाद में वह भूमि भी जब्त कर ली गई।
यादव परिवार (डिजाइन फोटो)

10 घंटों तक चली पूछताछ 

सोमवार को लालू यादव को 'लैंड फॉर जॉब' मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए पटना दफ्तर बुलाया था। 10 घंटे की पूछताछ में लालू से ईडी ने 50 सवाल पूछे। कहा जा रहा है कि सभी सवालों को ED ने वीडियो रिकॉर्ड किया है। जब लालू यादव से पूछताछ की गई उस दौरान उनकी की बेटी मीसा भारती भी ईडी दफ्तर के बाहर ही थीं। वहीं RJD  कार्यकर्ता भी पूरे दिन पटना के ईडी दफ्तर के बाहर ही खड़े रहे। 

पहले तो बिहार की सत्ता से आरजेडी की सरकार का आउट होना और अब ED के एक्शन से लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। देखना यह होगा की यह साल लालू परिवार के लिए आगे और किन-किन चुनौतियों का पहाड़ खड़ा करता है। 

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा