बिहार : भागलपुर में 5 पुलिसकर्मी घायल  
देश

बिहार : मुंगेर के बाद भागलपुर में भीड़ के हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा।

राहुल गोस्वामी

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा। यह पिछले पांच दिन में राज्य में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना है।

जानकारी दें कि, मुंगेर जिले में बीते शनिवार को लोगों के एक समूह के हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई थी। इससे पहले बुधवार को अररिया जिले में पुलिस और लोगों की भीड़ के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि ताजा घटना में एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबलों और एक चौकीदार को चोटें आई हैं। अंतीचक के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब पुलिस का एक दल दो लड़कों के बीच झगड़े के मामले की जांच करने गया था। लड़कों में से एक ने पुलिस दल पर पत्थर फेंके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।''

उन्होंने कहा, ‘‘अतिरिक्त बलों को तुरंत इलाके में भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।'' अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

थाना प्रभारी कुमार ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी भाग गया। घटना के समय स्थानीय मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी भी वहां मौजूद थे। चौधरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।'' इस घटना से कुछ घंटे पहले मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई थी। सिंह दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े एक मामले की जांच करने शुक्रवार को नंदलालपुर गांव गए पुलिस दल में शामिल थे। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद शनिवार को पटना के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस